Posts

चाँद से भले हो जाये अनबन रात को तुम्हारी, बस उसकी चाँदनी को तुम नाराज़ ना करना...... हमसे खफा हो भी जाओ तो कोई बात नहीं, खुद से वाबस्ता ख़्वाबों को हमसे जुदा न करना...... -रोली
Image
आधी ज़िन्दगी इंतज़ार में गुजरी और आधी ख्वाबों में गुज़र जाती है... देखती हूँ आइना जब याद करके तुम्हे, मेरी सूरत खुद ही संवर जाती है.... -रोली.
Image
एक मासूम से सपने को आज जलते देखा उसके हर इक अरमान को पिघलते देखा कभी मुट्ठी में चाँद-सितारे रखा करती थी वो, आज उसे खुले आसमान तले पलते देखा जानती थी मै ये दुनिया बड़ी ही संगदिल है, इस बार तो हरेक रिश्ते को बदलते देखा कहते हैं तेरे दर पे सिर्फ देर है, अंधेर नहीं फिर क्यों अपनों को ही उसे, निगलते देखा........ -रोली
रास्ते होंगे कठिन, हर शै तुम्हें आजमाएगी, हौसले जो दिल में हों मंजिल मिल ही जाएगी... रोली...
Image
साजिशें रकीबों की जो ताड़ ली मैंने, बदनाम मुझे करके काफिर बना दिया...... ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~ इतना खौफनाक ये मंज़र क्यों है हरेक हाथ में नुकीला खंजर क्यों है नफरत सीख ली क्या हर किसी ने, मोहब्बत से शहर ये बंजर क्यों है...... ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~ कतरा के निकल जाते हैं जो आज, वो रकीब कभी हमसे मरासिम की दुहाई दिया करते थे..... -रोली.
Image
इक छोटी सी बात ना, समझ सका ये दिल... क्यों ज़माने की परवाह मुझसे, उन्हें ज्यादा है.... मेरी मोहब्बत का मुझे कुछ तो सिला मिले, क्यों हर वक़्त तुझसे शिकवा गिला मिले... -रोली..
Image
हवायें सारी रात खिड़कियाँ खड़खडाती रही मेरी आँखों से तेरी याद मेरी नींदें चुराती रही... उठा कर उनींदी पलकें,चाँद को ताकते पाया, चाँदनी कहानी मेरी, सितारों को सुनाती रही... झील के ठहरे हुए पानी सा थम गया वक़्त, दूर कहीं कोई माँ, बच्चे को लोरी सुनाती रही... हौले-हौले मोती बन के उतर आयी तेरी याद, बन के आँसू मेरी आँखों में समाती रही........ -रोली....